राजनांदगांव : आज प्रदेश में शिक्षकों का महा हड़ताल, 1.80 लाख शिक्षक स्कूल छोड़कर उतरेंगे सड़कों पर

० साझा मंच के बैनर तले 146 विकासखंडों में होगा धरना प्रदर्शन
० सरकार को चेतावनी-मांगें नहीं मानी तो करेंगे अनिश्चितकालीन तालाबंदी

राजनांदगांव। राज्य में शिक्षक आंदोलित हैं। 1 जुलाई को प्रदेशभर के 146 विकासखंडों में 1 लाख 80 हजार शिक्षक स्कूलों से गैरहाजिर रहकर सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करेंगे। शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में यह आंदोलन होगा, जिसमें राज्य के 23 से अधिक शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।
शिक्षक मंच के संयोजक संजय शर्मा, मनीष मिश्रा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत और जाकेश साहू ने बताया कि यह आंदोलन शिक्षिका सोना साहू को मिले न्याय के अनुरूप पूरे प्रदेश के शिक्षकों को लाभ न मिलने के विरोध में है। मांग की जा रही है कि सभी पात्र शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से क्रमोन्नति वेतनमान मिले, एरियर की राशि दी जाए और पुरानी पेंशन बहाल की जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1-12.jpg


शिक्षकों को हो रहा है बड़ा आर्थिक नुकसान
शिक्षक नेताओं कृष्ण कुमार नवरंग और राजनारायण द्विवेदी ने बताया कि सूरजपुर की शिक्षिका सोना साहू को उच्च न्यायालय के आदेश पर क्रमोन्नति वेतनमान और एरियर्स का लाभ मिला है, लेकिन अब तक सरकार ने समस्त शिक्षकों के लिए जनरल ऑर्डर जारी नहीं किया है। इससे हजारों शिक्षकों को हर माह 15 से 20 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है।

डीएड धारियों को भी मिले पदोन्नति का अवसर
भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि डीएड योग्यता धारकों को व्याख्याता और प्राचार्य पदों पर पदोन्नति दी जाए। इसके साथ ही वर्तमान युक्तियुक्तिकरण प्रक्रिया में 2008 के सेटअप का पालन नहीं हुआ हैए जिससे 57 हजार से अधिक शिक्षक पद समाप्त हो गए हैं।

सरकार को दी खुली चेतावनी
शिक्षक साझा मंच के नेताओं ने साफ कहा है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को हल्के में लिया, तो प्रदेशभर के स्कूलों में तालाबंदी होगी और सभी शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके लिए पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

पहले भी जताया विरोध
हड़ताल से पहले शिक्षक 15 से 30 जून तक काली पट्टी बांधकर स्कूल जाते रहे और शासन को शांत विरोध के जरिए चेताते रहे। लेकिन सरकार के उदासीन रवैये के चलते अब वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। साझा मंच ने सभी शिक्षकों से आंदोलन में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।
संयोजक मंडल में शामिल प्रमुख नेताओं में संजय शर्मा, मनीष मिश्रा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत, कृष्ण कुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी, जाकेश साहू, भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरे, राजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचले, प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू, धरम दास बंजारे, अनिल कुमार टोप्पो प्रमुख हैं।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

10 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

11 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

11 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

11 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

11 hours ago