छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : आयुक्त कृषि उत्पादन शहला निगार ने विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन करने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव। आयुक्त कृषि उत्पादन शहला निगार ने केन्द्र एवं राज्य शासन के कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन करने जिले के ग्राम सोमनी, पार्रीखुर्द, मोखला, जंगलेसर, बरगा के प्रवास पर रही। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, संभागीय संयुक्त संचालक कृषि गोपिका गभेल उपस्थित रहे।


आयुक्त कृषि उत्पादन शहला निगार ने सेवा सहकारी समिति सोमनी में धान खरीदी एवं पीएम-आशा योजनान्तर्गत खरीफ सोयाबीन, मूंग, उड़द एवं अरहर तथा रबी में दलहन-तिलहन फसलों का समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारी का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में किसानों के बीच प्रचार-प्रसार कर फसलों का उपार्जन करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पीएम-आशा योजना से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। आयुक्त कृषि उत्पादन ने ग्राम पार्रीखुर्द में किसानों की आय बढ़ाने, फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और किसानों से चर्चा की। उन्होंने नेशनल मिशन ऑन इंडिबल ऑयल योजनांतर्गत 100 एकड़ क्षेत्र में सरसों फसल के साथ द्वि-फसलीय क्षेत्र विस्तार योजना अंतर्गत 40 एकड़ में तिवड़ा एवं ग्रीष्मकालीन धान के बदले गेहूं एवं मक्का फसल प्रदर्शन का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को कम पानी की खपत वाली फसलें लेने के लिए किसानों को प्रेरित करने एवं लाभ के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। ग्राम मोखला में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत जिले के 400 हेक्टेयर क्लस्टर में संचालित गतिविधियों, कृषि सखी नीता देवनाथ साहू एवं अन्य सहयोगियों द्वारा तैयार किए जा रहे जैव आदान सामग्री वितरण, कृषि सखियों को योजना अंतर्गत प्रदाय किए जाने वाले मानदेय, मृदा नमूना संकलन कर प्रत्येक किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इन कार्यों को रबी सीजन में भी आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुक्त कृषि उत्पादन ने ग्राम जंगलेसर में ग्रीष्म ऋतु में धान के बदले 6 एकड़ में उद्यानिकी फसल खीरा एवं धनिया की फसल लेने वाले कृषक दौलतराम साहू एवं 17 एकड़ में अनुबंध खेती के तहत पॉपकार्न  मक्का की खेती करने वाले कृषक देवराम पटेल के फसल  का अवलोकन किया एवं कृषकों से चर्चा कर प्रोत्साहित किया।


आयुक्त कृषि उत्पादन शहला निगार ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत ग्राम बरगा में सामूहिक प्रयास से जल संरक्षण हेतु किए जा रहे रिचार्ज सॉफ्ट, इंजेक्शन वेल एवं लाईन्ड फार्म पॉण्ड का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे इस अभिनव पहल की सराहना की। उन्होंने मिशन जल रक्षा के लिए जिला पंचायत की टीम की सराहना की। इस दौरान उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अनुप चटर्जी, सहायक संचालक उद्यान रविन्द्र मेहरा, सहायक संचालक मत्स्य पालन सुदेश साहू, एपीओ मनरेगा फैज मेनन, अनुविभागीय कृषि अधिकारी संतलाल देशलहरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अविनाश दुबे एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी याजवेन्द्र कटरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाला किराना दुकानदार गिरफ्तार, शराब कोचिए भी पकड़ाए …

CG : बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाला किराना दुकानदार गिरफ्तार, शराब कोचिए भी पकड़ाए …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में नशे…

4 minutes ago
CG : दारू में पानी मिलाते पकड़े गए शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी हुए हैरान …

CG : दारू में पानी मिलाते पकड़े गए शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी हुए हैरान …

पिथौरा। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. कहीं…

9 minutes ago
CG : गहने लेकर नवविवाहिता हुई गायब, पति ने बताया लूटेरी दुल्हन …

CG : गहने लेकर नवविवाहिता हुई गायब, पति ने बताया लूटेरी दुल्हन …

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लव मैरिज…

14 minutes ago
भीषण गर्मी का असर: रायपुर नंदन वन की जंगल सफारी 2 दिन रहेगी बंद

भीषण गर्मी का असर: रायपुर नंदन वन की जंगल सफारी 2 दिन रहेगी बंद

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपिश और भीषण गर्मी…

19 minutes ago
CG : दूरस्थ वनांचल में पहुंची विकास की रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर सुधरा सोलर पम्प, ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

CG : दूरस्थ वनांचल में पहुंची विकास की रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर सुधरा सोलर पम्प, ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रायपुर, शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…

20 minutes ago