छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : आरक्षक भर्ती में बड़ी गड़बड़ी, एफआईआर के बाद जांच जारी…

राजनांदगांव । प्रदेशभर में जारी आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया के तहत राजनांदगांव जिले में भी चल रही भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कम अंक मिलने के बाद भी अधिक अंकों की एंट्री की शिकायत के बाद डीएसपी अनुप्रिया ठाकुर ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में अब किन-किन की संलिप्तता रही है, इसकी जांच की जा रही है।

लालबाग थाना द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार डीएसपी अनुप्रिया ठाकुर को भर्ती प्रक्रिया के तहत गोला फेंक इवेंट का प्रभारी बनाया गया है। इसी इवेंट के तहत जब उन्होंने दर्ज अंकों को चेक किया तो पाया कि एक महिला अभ्यर्थी को 20 अंक मिलना दर्ज है। जबकि उन्होंने पाया कि इवेंट के दौरान किसी भी अभ्यर्थी ने 20 अंक हासिल नहीं किए थे। ऐसे में उन्होंने इसकी पड़ताल करने के लिए मैनुअल दर्ज किए गए अंकों के साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। जिसमें अंकों से छेड़छाड़ होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

रिजल्ट को कर दिया संशोधित
पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्रत्येक अभ्यर्थी को मात्र एक अवसर ही प्रदान करने का प्रावधान है, किन्तु उक्त प्रकरण में अनुचित तरीके से अभ्यर्थी मीना को लाभ पहुंचाने  के लिए प्रकिया से छेड़छाड़ कर वास्तविक रूप से प्राप्त 11 अंक के रिजल्ट को संशोधित करते 20 अंक दर्ज किया गया है। उक्त प्रकरण में तकनीकी टीम, पुलिस स्टॉफ एवं अन्य के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रकरण के परिलक्षित होने के उपरांत इस प्रकार के अन्य प्रकरण होने की संभावना है, जिस पर कूटरचना एवं धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने हेतु एफआईआर कराई गई है।

एसपी ने गंभीरता से लिया मामला
16 नवंबर से आरक्षक पद पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इस दौरान पासिंग रिजल्ट के अंकों में कुछ गड़बड़ियां नजर आई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और भर्ती प्रक्रिया का डेटा चेक कराया। जिसमें कई खामियां सामने आई।

बड़े स्तर की जालसाजी
इस मामले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के डेटा टाइमिंग टेक्नोलॉजी को लेकर गहन अध्ययन कराया गया। इसमें गड़बड़ी नजर आई। उन्होंने कहा कि इसके बाद हैदराबाद की कंपनी जो भर्ती प्रक्रिया करवा रही थी, उससे डिटेल मांगा गया। जिसमें कई विसंगतियां मिली। 20 से अधिक प्रतिभागियों का डेटा संदेहास्पद मिला। जिसकी सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही  है। उन्होंने कहा कि डेटा ऑपरेटर द्वारा ऐसे माक्स की एंट्री की गई, जो कैंडिडेट ने अटेम्प्ट नहीं किया था। उन्होंने कहा कि इसमें बड़े स्तर की जालसाजी हुई है।

लालबाग थाना में एफआईआर
इस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी नजर आने के बाद सीसीटीवी फुटेज से वास्तविक डेटा कंफर्म होने के बादं इस मामले में भर्ती प्रक्रिया में गोला फेंक प्रभारी रही डीसीपी अजाक अनुप्रिया ठाकुर द्वारा लालबाग थाना में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहाः होगी कार्रवाई
भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आने के मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होगी तो एफआईआर भी की जाएगी और गड़बड़ी करने वालों पर कठोर कार्रवाई भी होगी।

kgnews

Recent Posts

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…

23 minutes ago
पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

2 hours ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

2 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

3 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

3 hours ago