इंदौर में राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह में हुआ मनोनयन, समाज सेवा में सक्रियता का मिला सम्मान

राजनांदगांव। इंदौर स्थित ड्रीम वर्ल्ड गार्डन एवं रिसोर्ट, गोम्मटगिरि में आयोजित श्री बागेश्वर कसौधन वैश्य समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राजनांदगांव निवासी आशीष गुप्ता को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

रिद्धि सिद्धि कॉलोनी फेस-2 निवासी श्री आशीष गुप्ता, श्री गोविंद जी गुप्ता के पुत्र हैं, जो लंबे समय से समाज सेवा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके कार्यों और समाज के प्रति निःस्वार्थ समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

समारोह में देशभर से आए समाजजनों ने आशीष गुप्ता को बधाई दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे।
अपने मनोनयन के पश्चात श्री आशीष गुप्ता ने कहा,
“यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं समाज के हर सदस्य को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाएगा।”

समाज के वरिष्ठजनों ने भी उम्मीद जताई कि श्री गुप्ता के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में श्री बागेश्वर कसौधन वैश्य समाज का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सामाजिक कार्यों की गति और व्यापकता बढ़ेगी। समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई और समाजहित में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *