छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : इंदिरा नगर पानी टंकी की सफाई, आज शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी…

राजनांदगांव | इंदिरा नगर पानी टंकी की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण इंदिरा नगर स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पाएगा। इस वजह से इंदिरानगर टंकी से 7 जनवरी को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्मऋतु में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर पानी टंकियों की सफाई कराई जा रही है।

आयुक्त ने बताया कि इंदिरा नगर टंकी सप्लाई क्षेत्र इंदिरा नगर वार्ड, चौखड़िया पारा, नंदई, हीरामोती लाईन, गंज लाईन, ब्राम्हणपारा, पठानपारा, उदयाचल, दुर्गा चौक, दिग्विजय कालेज रोड, दिवानपारा, सतनामी पारा, सेठीनगर, मोहारा बजरंग नगर में 7 जनवरी को शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। 8 जनवरी को सुबह समय में पेयजल सप्लाई होगी।

महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मोहारा जल संयंत्र गृह का जायजा लिया। महापौर यादव ने ग्रीष्म ऋतु के पूर्व संयंत्र का संधारण करने सभी पंप दुरूस्त कर आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भण्डारण के निर्देश दिए, वहीं कलेक्टर यादव ने मोहारा के 10, 17 एवं 27 एमएलडी प्लांट का निरीक्षण कर जल शोधन प्रक्रिया देख शिवनाथ नदी में रॉ वाटर के संग्रहण की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु के पूर्व एलम, ब्लीचिंग तथा क्लोरिन गैस व अन्य आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडारण रखें। कलेक्टर यादव ने जल शोधन की प्रक्रिया देखी तथा एलम की उपलब्ध मात्रा की जानकारी लेकर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने कहा ताकि किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

kgnews

Recent Posts

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

49 minutes ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

52 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

54 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

59 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

1 hour ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

1 hour ago