राजनांदगांव प्रदेश में आ रही हवा की दिशा उत्तर हो गई है। इस हिस्से से सर्द हवा का आना जारी है। इससे तापमान में गिरावट भी होना लगा है। मौसम विभाग ने दावा किया है कि इस हफ्ते ठंड अपने पीक पर होगी। पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर स्थिर है। इसमें अगले तीन से चार दिन में 4 डिग्री तक गिरावट संभव है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम भी कमजोर पड़ गया है। इससे मौसम भी साफ बना रहेगा। खासकर वनांचल में तापमान में गिरावट मैदान इलाकों से अधिक रहेगी। कुछ हिस्से में शीतलहर भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने जनवरी में भी अच्छी ठंड बनी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…
ग्वालियर उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…
भोपाल आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में अहम फैसला सुनाते हुए उसके…
बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…