छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन

राजनांदगांव – ‘‘बीमार नहीं रहा लाचार, हो रहा मुफ्त उपचार’’ आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत प्रतिवर्ष प्रति परिवार को ५ लाख रूपए तक का बीमारी के उपचार कर स्वास्थ्य लाभ हेतु आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए आम्बेडकर सेवा समिति, भरकापारा वार्ड क्र. २८ में एक दिवसीय शिविर का आयोजन दिनांक ०५/१२/२०२४ को वार्ड के पार्षद राजेश जैन (रानू) द्वारा जिन लाभार्थियों का मुफ्त उपचार कराने के लिए आयुष्मान कार्ड नही बना था ऐसे लाभार्थियों के लिए सुबह १० बजे से शाम ५ बजे तक आयोजित किया गया था। उक्त समयावधि में लगभग ९६ लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड शिविर में बनाया गया, शिविर में जीत परिहार, स्वास्थ्य विभाग, वार्ड मितानीन सरोज गिरिपूंजे, समिति अध्यक्ष शीला हेड़ाऊ द्वारा एक दिवसीय आयुष्मान कार्ड शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया गया। उक्त शिविर के शुभारंभ के शुभ अवसर पर वार्ड पार्षद राजेश जैन (रानू) राहुल सोनपीपरे, भाजपा के कार्यकर्तागण एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
आगामी दिनांक ०९/१२/२०२४ सोमवार को एक दिवसीय शिविर का पुन: आयोजन वार्ड क्र. २८ तिलक वार्ड के इंदिरा सरोवर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होना है, जो आयुष्मान कार्ड बनवाने से वंचित रह गए हों वे पुन: उक्त सामुदायिक भवन में राशन कार्ड, आधार कार्ड लेकर उपस्थित होवें।
उक्त जानकारी राजेश जैन (रानू) पार्षद वार्ड क्र. २८ नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा दी गई।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

3 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

4 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

4 hours ago