Home » राजनांदगांव : एनसीओई लखनऊ, नवल टाटा और एसई रेलवे कोलकाता ने मैच जीतकर बनाई बढ़त

राजनांदगांव : एनसीओई लखनऊ, नवल टाटा और एसई रेलवे कोलकाता ने मैच जीतकर बनाई बढ़त

01/02/2024

राजनांदगांव एनसीओई लखनऊ ने कड़े संघर्ष में जीएसटी चेन्नई को 2-0 गोल से और दूसरे एकतरफा खेले गए मैच में नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर ने साई एनसीओई इम्फाल मणिपुर को 6-1 गोल से हराकर 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के अगले रांउड में प्रवेश कर लिया है। आज के अंतिम मैच में दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकता ने हॉकी महाराष्ट्र को 5-2 गोल से आसानी से पराजित कर दिया। आज स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिद्वार्थ पाण्डे, विरेन्द्र सिंह अतिरिक्त क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी, हेम प्रकाश नायक, डीएसपी ट्रैफिक, डॉ. चन्द्रशेखर मोहबे अतुल रायचा, मुरली खण्डेलवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

तीसरे दिन खेले गए पहले रोमांचक मैच में एनसीओई लखनऊ ने जीएसटी चेन्नई पर 0 के मुकाबले 2 गोल से जीत दर्ज की। मैच के पहले क्वार्टर में दोंनो टीमें गोल नहीं कर सकी थी। दूसरे क्वार्टर के 28वें मिनट में लखनऊ के दीपक पटेल ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को 1-0 गोल की बढ़त मध्यांतर पूर्व दिला दी थी। उत्रार्ध के खेल में तीसरे क्वार्टर में भी दोंनों टीमें गोल नहीं कर सकी। वहीं मैच का निर्णायक गोल चौथे क्वार्टर के 55वें मिनट में सैफ खान ने करते हुए लखनऊ को 2-0 गोल से जीत दिला दी।

दूसरे खेले गए एकतरफा मैच में नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेेदपुर ने साई एनसीओई इम्फाल मणिपुर को 1 के मुकाबले 6 गोल से हराकर प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

मैच में पहले ही मिनट से नवल टाटा ने गोल करना प्रारम्भ कर दिया था और हर क्वार्टर में उसके खिलाड़ी गोल करते गये टाटा की ओर से सत्यम ने 2 गोल सुखनाथ, गुरिया, दीपक सोरेन, अब्दुल कादिर एडिसन मिंज ने 1-1 गोल किया। वहीं इम्फाल की ओर से एक मात्र गोल 42वें मिनट में अमन कुमार ने किया।

तीसरे एवं अंतिम खेले गए मैच में दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकता ने हॉकी महाराष्ट्र को 2 के मुकाबले 5 गोल से आसानी से पराजित किया। मैच के प्रारम्भ के 7वें मिनट में कोलकता ने पेनाल्टी कार्नर बनाया जिसे अमनदीप लकरा ने गोल में तब्दील कर 1-0 गोल की बढ़त दिलाई। दूसरें क्वार्टर के 18वें मिनट में हॉकी महाराष्ट्र के प्रताप शिंदे ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर स्थिति 1-1 गोल की बराबरी पर ला दी लेकिन इसके बाद रेलवे कोलकता के खिलाड़ियों ने 19वें मिनट में अमनदीप लकरा 28वें मिनट में लबन लुगुन 42वें मिनट में नोएल टोपनो के गोल से बढ़त 4-1 गोल बना ली थी। मैच के अंतिम क्वार्टर के 56वें मिनट में महाराष्ट्र के गणेश पाटिल ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया लेकिन दूसरे ही मिनट में रेल्वे के सुनीत लकरा ने गोल करते हुए अपनी टीम को 5-2 गोल की निर्णायक बढ़त दिलाते हुए अपले दौर में प्रवेश किया।

आज के खेले पहले मैच में राजेश जैन द्वारा प्रदत्त मैन-ऑफ-द-मैच का पुरस्कार पहले मैच में एनसीओई लखनऊ के कप्तान सैफ खान दूसरे मैच में नवल टाटा जमषेदपुर के सत्यम को और तीसरे मैच में एसई रेल्वे कोलकता के अमनदीप लकरा को नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

Leave a comment