Home » राजनांदगांव : एमसीएच के डॉक्टरों ने निकाली जागरूकता रैली

राजनांदगांव : एमसीएच के डॉक्टरों ने निकाली जागरूकता रैली

04/12/2023

राजनांदगांव| मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने शनिवार सुबह 10 बजे सीएमएचओ कार्यालय से गंज चौक तक जागरूकता रैली निकाली। एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत लोगों को यह बीमारी होने के कारण एवं लक्षण के साथ इसके इलाज की जानकारी दी जा रही है। एमसीएच के डॉक्टर्स एवं मेडिकल के विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक करने विभिन्न स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर नारे लगाए। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

Leave a comment