छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : एसआईआर सर्वे में विवाहित महिलाओं के मायके के पुराने रिकॉर्ड बने सबसे बड़ी बाधा…

राजनांदगांव , एसआईआर सर्वे में बुजुर्ग व अशिक्षित म​िहलाओं को अधिक परेशान होना पड़ रहा है। गणना पत्रक भरने के बाद इन्हें डॉक्युमेंट जमा करने नोटिस दिया गया है। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जिनका 2003 की सूची में नाम नहीं है ,वहीं इनके मायके के रिकार्ड में भी माता-पिता का नाम नहीं मिल रहा है।

सबसे अधिक समस्या 50 प्लस उम्र वाली महिलाओं और अशिक्षित महिलाओं के साथ हो रहा है। जो लंबे समय तक रोजी-मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेशों में ​थी। 2003 की मतदाता सूची में इनका नाम नहीं हैं। वहीं माता-पिता की मौत भी काफी पहले हो चुकी है, जिसकी वजह से उनके मायके में भी वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम नहीं मिल रहा है।

शिक्षित नहीं होने की वजह से पढ़ाई से जुड़ा कोई दस्तावेज भी मौजूद नहीं है। जिसकी वजह ने इनका फार्म रिजेक्ट हो रहा है। जारी नोटिस में सबसे अधिक मामले ऐसे ही सामने आ रहे हैं। प्रशासन के पास भी इन्हें वोटर लिस्ट में शामिल करने कोई दूसरा विकल्प नहीं मौजूद नहीं है। 2003 के बाद इन्होंने वोट किया है, लेकिन बाद के वोटर लिस्ट को मान्य नहीं किया गया है।

महिलाओं-बुजुर्गों को कतार से राहत, दी गई प्राथमिकता: भास्कर ने 12 जनवरी के अंक में नोटिस के बाद सुधार के लिए लग रहे कतार और इससे परेशान हो रहे बुजुर्गों व महिलाओं को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। खबर के बाद सुधार के लिए पहुंच रही महिलाओं और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है।

दस्तावेज सत्यापन के लिए भी जारी कर दिया नोटिस गणना पत्रक भरने के दौरान ज्यादातर वोटर्स ने पूरे डॉक्यूमेंट भी जमा किया है। लेकिन ऐसे वोटर्स को भी नोटिस जारी कर दिया गया है। जिसमें नोटिस की वजह दस्तावेजों का सत्यापन बताया गया है। इससे वोटर्स की परेशानी बेवजह बढ़ गई है।

उन्हें पूरे दिन कतार में लगना पड़ रहा है। सभी दस्तावेज सही होने के बाद भी सत्यापन के लिए नोटिस जारी करने से भी वोटर्स में नाराजगी है। रोजाना हर काउंटर में 150 से 200 लोगों की लाइन लग रही।

kgnews

Recent Posts

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

16 minutes ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

26 minutes ago
पुलिस गाड़ी में रील बनाकर बोला आरोपी- ‘आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल’

पुलिस गाड़ी में रील बनाकर बोला आरोपी- ‘आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल’

दुर्ग. दुर्ग जिले में अपराधी पुलिस की नाक के नीचे कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते…

40 minutes ago
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

सफलता की कहानी उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी…

48 minutes ago
राजनांदगांव को 510 करोड़ की सौगात: सीएम विष्णु देव साय ने 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

राजनांदगांव को 510 करोड़ की सौगात: सीएम विष्णु देव साय ने 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर.  किसानों की समृद्धि, गांवों का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य…

1 hour ago
60% गिग वर्कर्स ने पेट्रोल को कहा अलविदा! EV से डिलीवरी कर बढ़ाया मुनाफा

60% गिग वर्कर्स ने पेट्रोल को कहा अलविदा! EV से डिलीवरी कर बढ़ाया मुनाफा

 ग्वालियर पीठ पर भारी - भरकम डिलीवरी बैग, माथे पर पसीने की बूंदें और दिल…

1 hour ago