छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ऑनलाइन फार्मेसी : आज जिलेभर में बंद रहेगी दवा दुकानें…

राजनांदगांव , ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में कल 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद रखा जाएगा। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बंद का आव्हान किया है। जिले के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संघ द्वारा एक दिवसीय बंद की सूचना दी है। संगठन के अनुसार देशभर में करीब 12.40 लाख केमिस्ट एवं औषधि वितरक अभियान से जुड़े हैं।

आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों को 20 मई को 24 घंटे खुले रहेंगे। आपातकालीन स्थिति में मरीज नजदीकी सरकारी अस्पतालों और जन औषधि केंद्रों से दवा प्राप्त कर सकेंगे। दवा विक्रेता संघ ने बंद को शांतिपूर्ण और वैधानिक तरीके से समर्थन देने की अपील की है।

साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया गया है। आपात स्थिति के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सीएमएचओ, सिविल सर्जन को अस्पतालों में दवाओं की व्यवस्था बनाने निर्देशित किया गया है। ई-फार्मेसी प्लेटफार्म पर अंकुश लगाने सहित अन्य मांगें शामिल है।

kgnews

Recent Posts

CG : स्नेहलता जैन का निधन…

CG : स्नेहलता जैन का निधन…

रायपुर । कवर्धा निवासी स्नेहलता जैन का शनिवार को निधन हो गया। वे स्वर्गीय डॉ.…

1 minute ago
राजनांदगांव : नीट यूजी की आज दोबारा होगी परीक्षा…

राजनांदगांव : नीट यूजी की आज दोबारा होगी परीक्षा…

राजनांदगांव | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा कल 21 जून…

28 minutes ago
राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में बिजली गुल और लो वोल्टेज से जलसंकट…

राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में बिजली गुल और लो वोल्टेज से जलसंकट…

राजनांदगांव , शहर के पटरी पार क्षेत्र के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने…

30 minutes ago
राजनांदगांव : व्यक्ति जैसा अपने बारे में सोचता है वैसा ही उसका व्यक्तित्व बन जाता है…

राजनांदगांव : व्यक्ति जैसा अपने बारे में सोचता है वैसा ही उसका व्यक्तित्व बन जाता है…

राजनांदगांव , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन माउंट आबू के…

33 minutes ago
राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में बांटी साइकिल…

राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में बांटी साइकिल…

राजनांदगांव| बजरंगपुर नवागांव हाईस्कूल में शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों का स्वागत कर योजना के…

35 minutes ago
राजनांदगांव : अर्पण नृत्य समागम में दी प्रस्तुति, 35 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया…

राजनांदगांव : अर्पण नृत्य समागम में दी प्रस्तुति, 35 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया…

राजनांदगांव , संस्कारधानी में शिक्षा, संस्कृति, संस्कार के लिए 44वें वर्ष में संस्था ने युवा…

43 minutes ago