राजनांदगांव , सीजी वीएसके एप के जरिए ऑनलाइन बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर बीईओ ने एक सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिक्षिका ने एप को निजता का हनन और असुरक्षित बताया। तकनीकी और साइबर सुरक्षा, संसाधनों की कमी पर साल किया। एप से उपस्थिति के लिए मोबाइल सिम की मांग की।
शिक्षा विभाग ने शासन के आदेशों की अवहेलना बताते हुए नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब पेश करने कहा है। बीईओ ने नोटिस पूनम सिंह, सहायक शिक्षक प्राइमरी स्कूल 6 इगनाइट गंजपारा को दिया है। सहायक शिक्षक पूनम सिंह ने विभाग को पत्र भेजा था। उन्होंने एप के उपयोग को लेकर अपनी समस्या रखी थी।
उनका मोबाइल पुरानी तकनीक का है, जो विभागीय एप के लिए अनुकूल नहीं है। शिक्षक ने लिखा था उनके निजी मोबाइल फोन में बैंकिंग से जुड़ी जानकारी और पारिवारिक तस्वीरें मौजूद है। जिले में अन्य शिकायतें नहीं पहुंची है।
डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने कहा कि बीईओ ने नोटिस जारी कर सही किया। शिक्षिका का तर्क सही नहीं है। समय के साथ अपडेशन और शासन के आदेश का पालन करना जरूरी है। अन्य शिक्षक एप से उपस्थिति लगा रहे है।
लोरमी/मुंगेली. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी स्कूल से गायब रहना…
इंदौर देश को झकझोर कर रख देने वाले मेघालय के चर्चित ‘हनीमून मर्डर केस’ में…
ग्वालियर देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने चंबल घड़ियाल सेंचुरी में चल रहे बड़े…
रायपुर, जब हौसलों में उड़ान हो और सरकार की योजनाओं का साथ मिल जाए, तो…
स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…
खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम…