राजनांदगांव। मणि भास्कर गुप्ता को शासकीय कमला महाविद्यालय, राजनांदगांव का जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा की पार्षद मणि भास्कर गुप्ता को अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे नगर में हर्ष का माहौल है, और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
राजनांदगांव शहर के शासकीय कमला महाविद्यालय में नवनियुक्त जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मणि भास्कर गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया और कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर उसे अपग्रेड करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय कमला कॉलेज की प्राचार्य से चर्चा की और कॉलेज की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली।
उनके पदभार ग्रहण के दौरान पूर्व सांसद अशोक शर्मा, प्राचार्य आलोक मिश्रा, नीलू शर्मा ,पवन मेश्राम, रवी सिन्हा , कोमल सिंह राजपुत , किशुन यदु, दीपक चौहान
शैंकी बग्गा , शिव वर्मा सहित अनेक भाजपा पार्षद दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मणि भास्कर गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में जो भी मौजूदा समस्याएं हैं, उन्हें सुलझाना और शिक्षा में गुणवत्ता लाना उनकी प्राथमिकता होगी। छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा, और पढ़ाई के स्तर में सुधार के लिए विशेष काम किया जाएगा।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…