छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कमला कॉलेज में गणित, होम साइंस की 40 सीटें अभी भी खाली

राजनांदगांव| शहर के तीनों प्रमुख कॉलेजों में यूजी एवं पीजी के कुछ संकायों की खाली सीटों में 16 अगस्त तक एडमिशन दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। वहीं यूजी और पीजी की खाली सीटों में एडमिशन देने दोबारा पोर्टल ओपन किया गया है। पहले एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी लेकिन अंतिम तिथि तक सभी कॉलेजों में यूजी (अंडर ग्रेजुएट) और पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) के सभी संकायों की सभी सीटें नहीं भरी। अंतिम तिथि बढ़ने के बाद कॉलेजों में विद्यार्थी एडमिशन लेने पहुंच रहें है। प्रदेशभर के कॉलेजों में यूजी और पीजी की सीटें खाली रह जाने के कारण उच्च शिक्षा विभाग ने अंतिम तिथि को 16 अगस्त करने का निर्णय लिया। नए आदेश के अनुसार एडमिशन के लिए गुरूवार से पोर्टल खोल दिया है। प्रदेश के सभी कॉलेजों में इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। पहली और दूसरी मेरिट सूची जारी करने के बाद सभी कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग से प्रवेश दिया गया। पहले निर्धारित एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक कॉलेजों में 90 से 95 फीसदी सीटों पर एडमिशन हो पाया था। कॉलेजों ने यूजी और पीजी में संकाय वार खाली सीटों की जानकारी दी लेकिन अंतिम तिथि निकल जाने से सीटें नहीं भर पाई थी। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजा यादव ने कहा कॉलेजों में सीटें खाली होने की वजह से अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग पूरी हुई है। विद्यार्थियों को यूजी और पीजी की खाली सीटों की जानकारी देकर प्रवेश में उनकी मदद की जा रही है। कमला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया बीकॉम में 15 से 20 सीटें खाली है। बीए में सीटें भर चुकी है, गणित में और होम साइंस में 40 सीटें खाली है। पीजी के सभी संकायों में सीटें भर चुकी है। लेकिन यूजी कक्षा के सभी संकायों में सेकंड ईयर एवं फाइनल ईयर में अब भी कुछ सीटें खाली है जिसमें विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कमला कॉलेज में करीब 1000 सीटों के मुकाबले 90 % से ज्यादा सीटों पर प्रवेश हुआ है। बीजेएमसी संकाय में सीटें खाली, नहीं मिल रहे छात्र दिग्विजय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजना ठाकुर ने बताया यूजी और पीजी को मिला कर 95 फीसदी से ज्यादा सीटों में एडमिशन दिया गया है। यूजी में बीए, बीकॉम, बीएससी में सीटें भर चुकी है। बीसीए, बायो व गणित संकाय में 5-7 सीटें खाली है। इसके अलावा यूजी में डीसीए, बीजेएमसी, टैली में कुछ सीटें खाली है। वहीं पीजी में अर्थ शास्त्र, समाज शास्त्र, भूगोल एवं संस्कृत, एमएसडब्ल्यू, माइक्रोबायोलॉजी में सीटें खाली है। अंतिम तिथि को बढ़ा कर 16 अगस्त किया और एडमिशन देने पोर्टल ओपन किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

40 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

51 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

1 hour ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

1 hour ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

1 hour ago