छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं आयुक्त ने किया जलकर व समेकित कर का भुगतान

करदाताओं से अपने करों का भुगतान करने किये अपील

कलेक्टर ने शासकीय विभागो से कहा, जल कर व समेकित कर का भुगतान कर वित्तीय भार से बचे

निगम में अवकाश के दिनों में भी राजस्व वसूली

राजनांदगांव । वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश संजय अग्रवाल एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने अपने शासकीय आवास के जलकर एवं समेकित कर का भुगतान किए। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के माह अंत मार्च में कर दाताओं की सुविधा के लिए निगम सीमांतर्गत सम्पत्तिकर,समेकितकर,जलकर एवं दुकान किराया की वसूली को दृष्ष्टिगत रखते हुये निगम कार्यालय अवकाश के दिनों एवं शनिवार व रविवार को भी निगम कार्यालय के राजस्व विभाग मेें चालू रहेगा।
जिलाधीश श्री अग्रवाल एवं आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कर दाताओं से अपील करते हुए कहा है कि, मैने अपने शासकीय आवास के जलकर एवं समेकितकर का भुगतान किया है, आप भी अपने बकाया कर सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के अलावा दुकान किराया का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बने। आपके राजस्व करो के भुगतान की राशि से निगम कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाता है। उन्होंने शासकीय विभागों से भी अपने अपने विभाग के जलकर एवं समेकितकर का भुगतान कर वित्तीय भार कम करने की अपेक्षा किये।  
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में वसूली हेतु वार्ड प्रभारियों को सम्पत्तिकर,समेकितकर, जलकर एवं दुकान किराया सत्प्रतिशत वसूली की जवाबदारी दी गयी है। उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार से बचें। उन्होंने कहा कि करदाता अपने करों का भुगतान अवकाश के दिनों एवं शनिवार व रविवार को भी निगम कार्यालय के राजस्व विभाग में कर सकते है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

9 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

9 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

9 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

10 hours ago