राजनांदगांव : कलेक्टर की अध्यक्षता में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

– 17 मार्च से 21 अप्रैल तक आयोजित होगा शिशु संरक्षण माह
– 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए एवं आईएफ सिरप पिलाने के निर्देश
– विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर यादव ने बताया कि शिशु संरक्षण माह का आयोजन 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान 6 माह से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को टीकाकरण सत्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से विटामिन ए एवं आईएफ सिरप पिलायी जाएगी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास, पंचायत तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के समग्र शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए निर्धारित टीकाकरण सत्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहुंचकर विटामिन ए एवं आईएफ सिरप अवश्य दिलाएं।
शिशु संरक्षण माह के दौरान 5 मंगलवार एवं 5 शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 94 हजार 403 बच्चों को आईएफ सिरप तथा 89 हजार 158 बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। विटामिन ए के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, आंखों की सुरक्षा होती है तथा बाल मृत्यु दर में कमी आती है। इसके साथ ही दस्त, खसरा एवं रतौंधी जैसे रोगों से बचाव होता है और कुपोषण की रोकथाम में भी मदद मिलती है। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार 2026 – सतीशा साहू ने महतारी वंदन योजना के लिए तत्काल कराया ई-केवायसी

सुशासन तिहार 2026 – सतीशा साहू ने महतारी वंदन योजना के लिए तत्काल कराया ई-केवायसी

- सरकार दे रही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा- जनसमस्या निवारण शिविर में जनमानस के समस्याओं…

1 minute ago
राजनांदगांव : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मिशन लाइफ प्रशिक्षण आयोजित – मिशन लाइफ की थीम क्लीन एनर्जी पर आधारित

राजनांदगांव : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मिशन लाइफ प्रशिक्षण आयोजित – मिशन लाइफ की थीम क्लीन एनर्जी पर आधारित

- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के…

3 minutes ago
राजनांदगांव : ग्राम रीवागहन में नाली निर्माण कार्य हेतु 5 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

राजनांदगांव : ग्राम रीवागहन में नाली निर्माण कार्य हेतु 5 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना…

5 minutes ago
राजनांदगांव : वॉक इन के माध्यम से स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 1 पद पर संविदा भर्ती हेतु 2 जून तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : वॉक इन के माध्यम से स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 1 पद पर संविदा भर्ती हेतु 2 जून तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति के आधार पर स्त्रीरोग विशेषज्ञ…

7 minutes ago
बर्खास्तगी के बाद भी ग्रेच्युटी रोकना गलत, कोर्ट ने भुगतान का दिया आदेश

बर्खास्तगी के बाद भी ग्रेच्युटी रोकना गलत, कोर्ट ने भुगतान का दिया आदेश

ग्वालियर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक कर्मचारी की बर्खास्तगी के बाद ग्रेच्युटी रोकने…

16 minutes ago
छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन, सिम्स में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन, सिम्स में ली अंतिम सांस

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन होने की खबर सामने…

32 minutes ago