– जल संरक्षण, भू जल संचयन, स्वच्छता हेतु ग्रामीणों को किया गया प्रोत्साहित

राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाटापारा में जल संरक्षण कार्यक्रम नीर और नारी कलश जल यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह एवं पद्मश्री फूलबासन यादव उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में स्वसहायता समूह एवं बिहान समूह की महिलाओं द्वारा नीर और नारी जल यात्रा के माध्यम से जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीर और नारी जल यात्रा  से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता आ रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 42-3-1024x366.jpeg

कलेक्टर ने जल संरक्षण, भू जल संचयन, स्वच्छता हेतु ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान कलेक्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अचानकपुर भाटापारा के सरपंच व पंच, जनपद पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, बिहान महिला समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।  

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *