राजनांदगांव : कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
– अवैध दीवार निर्माण तोड़कर आवेदिका को दिलाया न्याय
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे हितग्राहियों को समयबद्ध राहत मिल सके। इसी कड़ी में राजनांदगांव चिखली निवासी उर्मिला बाई उके द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में बिल्डर द्वारा अवैध रूप से बनाई गई दीवार के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। दीवार निर्माण के कारण उनके आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। संबंधित विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर अवैध रूप से निर्मित दीवार को तोड़ा गया और आवेदक उर्मिला बाई उके को न्याय दिलाया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित, पारदर्शी और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर समाधान प्राप्त हो सके।

रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…
भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…
दतिया मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…