राजनांदगांव . कलेक्टर जितेंद्र यादव के समक्ष लाल बहादुर नगर तहसील के ग्राम झिंझारी निवासी किसान मूलचंद तेली ने जनदर्शन में डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक को ऋण पुस्तिका प्रदान किया गया।

आवेदक मूलचंद तेली ने बताया कि बिना ऋण पुस्तिका के खाद-बीज के लिए ऋण लेने में परेशानी हो रही थी तथा धान बिक्री में दिक्कत आ रही थी। अब ऋण पुस्तिका मिलने पर समस्या का निराकरण हो गया है। किसान ने कहा कि अब उन्हें धान बिक्री करने एवं खाद-बीज खरीदने में परेशानी नहीं होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *