छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने अस्पतालों में कोविड प्रबंधन एवं मरीजों के उपचार संबंधी आवश्यक संसाधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। कलेक्टर ने कोविड- 19 के संभावित संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए बचाव एवं रोकथाम के लिए जिले के सभी शासकीय अस्पतालों एवं निजी चिकित्सालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले को कोविड-19 प्रबंधन के लिए आईसीयू, ऑक्सीजन बिस्तर, वेंटिलेटर की व्यवस्था एवं आईएचआईपी पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग करने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कहा गया है। कलेक्टर ने सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित नागरिकों को नजदीकी शासकीय चिकित्सालयों में पहुंचकर अपना उपचार कराने की अपील की है। साथ ही संभावित संक्रमण की जांच के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं एम्स में कराने का आग्रह किया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-10 से बचाव के लिए आवश्यक सलाह दी गई है। सर्दी, खांसी, बुखार वाले व्यक्ति एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित (कोमार्बिड) व्यक्ति मास्क का उपयोग करें एवं अनावश्यक भीड़भाड़ की जगह पर जाने से बचे तथा उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में जाए। जिन घरों में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले व्यक्ति पाये जाते है, उन घरों को हवादार रखें। संक्रमण से बचाव हेतु दूरी बनाकर रखें। हैडवाश तथा पूर्व में प्रचलित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और घबराए नहीं।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

5 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

5 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

6 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

6 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

6 hours ago