राजनांदगांव : कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों की ली बैठक

– छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदे
–  जिले में शुद्ध धान खरीदी होनी चाहिए प्राथमिकता
– ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें समिति प्रबंधक एवं पटवारी
– धान सुरक्षित भंडारण एवं रखरखाव करने कहा
– धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को किया गया सम्मानित
राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2025। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रवार धान खरीदी, रकबा समर्पण एवं अन्य व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदे। ऐसे किसान जिन्होंने निर्धारित रकबा तक अपने धान की बिक्री कर दी है, उनके रकबा समर्पण के कार्य में गति लाएं। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों से कहा कि ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। किसान रकबा समर्पण के लिए स्वप्रेरित होकर स्वयं रकबा समर्पण कर रहे है। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों, पटवारियों एवं अन्य अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में शुद्ध धान खरीदी प्राथमिकता होनी चाहिए। समितियों में लिमिट बढ़ाई जा रही है। किसानों को धान की बिक्री में दिक्कत नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। कलेक्टर ने सभी समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों से कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि एवं आशंका होने पर तत्काल सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि ऐसे समिति प्रबंधक जिन्होंने धान खरीदी में उकृष्ट कार्य किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने धान खरीदी के सुचारू संचालन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में धान के सुरक्षित भंडारण एवं रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में लिमिट बढ़ाए जाने पर धान के भंडारण की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर ने धान के सुरक्षित संग्रहण हेतु कैप कव्हर, ड्रेनेज सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश दिए। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि किसानों से बात करें और उनसे जानकारी लेकर रकबा समर्पण कराएं। कोचियों एवं बिचौलियों के संबंध में किसानों को भी जागरूक करें। इस दौरान धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी सहित समिति प्रबंधक एवं पटवारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

6 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

6 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

7 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

7 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

7 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

7 hours ago