राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट में अधिकारी एवं कर्मचारियों को निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 7 दिसम्बर 2024 से 24 मार्च 2025 तक निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा 7 से 22 दिसंबर 2024 तक घर-घर सर्वे कर टीबी एवं कुष्ठ की संदेहास्पद मरीजों की पहचान की गई। अभियान के दूसरे, तीसरे एवं चौथे चरण में पाए गए संदेहास्पद मरीजों की जांच कर उनकी बीमारी के संबंध में पुष्टि कर उनका उपचार किया जाएगा। अभियान के दौरान बाजार, छात्रावास, वृद्धाश्रम, अनाथालय, जेल एवं अन्य स्थानों पर निक्षय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालयों में टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…