राजनांदगांव : कलेक्टर ने नक्सल पुनर्वास नीति के संबंध में ली बैठक

– आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीडि़त परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के संबंध में आज कलेक्टर कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. भुरे ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीडि़त परिवारों को पुनर्वास नीति अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के विशेष परियोजना के माध्यम से लाभान्वित करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीडि़त परिवारों को पक्के आवास का लाभ देने एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए विभिन्न प्रावधान का पालन करने आवश्यक निर्देश दिए। ऐसे परिवारों को नियमानुसार विद्युत कनेक्शन, शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय नौकरी, आर्थिक सहायता, मनरेगा कार्ड, खाद्यान्न सहायता एवं अन्य सुविधाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने जिले में आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सली घटनाओं में मृत एवं घायलों की जानकारी लेकर आवश्यक पात्रता परीक्षण कर पुनर्वास नीति के तहत जरूरी कार्रवाई करने के लिए कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, प्रशिक्षु वनमंडलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

2 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

3 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

3 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

4 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

4 hours ago