छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में 5 फीट लंबा सांप निकलने से मचा हड़कंप, 1 घंटे तक मंडराता रहा…

राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर निकले करीब 5 फीट लंबे सांप का रेस्क्यू किया गया। सांपों के बारे में जानकारी रखने वाले संजीव फ्रांसिस सूचना पर तत्काल वहां पहुंचे। उन्होंने सांप को पकड़ कर लोगों और इस सांप दोनों को सुरक्षित किया। घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की है। वहां सांप निकलने से हड़कंप मच गया।

करीब एक घंटे उसी परिसर में मंडराता रहा, जिसकी लोगों ने निगरानी करते हुए संजीव फ्रांसिस को इसकी सूचना दी। संजीव ने वहां पहंुचकर उस सांप को पकड़ा। सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। सर्प मित्र 26 वर्षीय संजीव फ्रांसिस ने बताया कि वह पिछले 8 साल में 5 हजार से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें वन अफसरों की निगरानी में सुरक्षित जंगलों में छोड़ा है।

इससे सैकड़ों लोगों की जान बची। वह लोगों को जागरूक करते हैं, इससे सांपों को मारने का चलन कम हुआ। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पाए जाने वाले अधिकांश सांप जहरीले नहीं होते, मारने की बजाय सुरक्षित रेस्क्यू कराना ज्यादा जरूरी है। बारिश लगने पर वर्तमान में वह शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घरों, खेतों, स्कूलों में निकलने वाले सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

रायपुर. बस्तर जिले के बोधघाट पुलिस थाने ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए…

22 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू…

26 minutes ago
MP Weather Alert: ग्वालियर-चंबल में आज भारी बारिश, भिंड में रेड अलर्ट; उज्जैन-सागर भी होंगे तरबतर

MP Weather Alert: ग्वालियर-चंबल में आज भारी बारिश, भिंड में रेड अलर्ट; उज्जैन-सागर भी होंगे तरबतर

भोपाल  मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।…

29 minutes ago
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस, ठेकेदारों के पंजीयन निलंबित

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस, ठेकेदारों के पंजीयन निलंबित

लोक निर्माण से लोक कल्याण गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस,…

33 minutes ago
रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! माता वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, कई गाड़ियां डायवर्ट

रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! माता वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, कई गाड़ियां डायवर्ट

 जालंधर  सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की…

59 minutes ago
CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत…

1 hour ago