राजनांदगांव वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जिले में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस योजना अंतर्गत 5 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष राजनांदगांव में शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में योजना का लाभ लेने के इच्छुक उद्यमियों को योजना की विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा और प्राप्त आवेदन प्रकरण भी स्थल पर ही तैयार किए जाएंगे। इस योजनांतर्गत स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंक शाखाओं के माध्यम से ऋण के टर्म लोन पर 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख अनुदान का प्रावधान है।
