राजनांदगांव : कांग्रेस ने घरेलू गैस के दाम बढ़ाने का किया विरोध…

राजनांदगांव , घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए और व्यावसायिक उपयोग वाले सिलेंडरों की कीमत में 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने रविवार को जयस्तंभ चौक पर उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और एलपीजी की बढ़ी हुई दरें तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेसी दोपहर 12.30 बजे मानव मंदिर चौक में एकत्र हुए।

विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस और महिलाओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस जवानों की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय महंगाई का बोझ बढ़ा रही है।

गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस सरकार से तत्काल बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग करती है। प्रदर्शन में पूर्व छन्नी साहू, रमेश राठौर, रूपेश दुबे, डॉ आफताब आलम, कमलजीत सिंह पिंटू, मामराज अग्रवाल, राकेश जोशी, अशोक फड़नवीस, अशोक पंजवानी, अनीस खान, चेतन भानुशाली, टिकेश साहू, अमर झा, हरिनारायण धकेता, विनय झा, मनीष गौतम, अमित अग्रवाल, अमित कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

 जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…

49 minutes ago
बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…

1 hour ago
सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…

1 hour ago
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…

1 hour ago
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…

1 hour ago
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…

1 hour ago