छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कांवड़ यात्रियों के लिए दुकानों पर नेम प्लेट लगना समय की मांग है — खूबचंद पारख

राजनांदगांव, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने आज अपने वक्तत्व में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर खान पान के दुकानों पर नेम प्लेट लगाना अनिवार्य करना चाहिए।
श्री पारख ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कावर यात्रा पूरी भक्ति भाव के साथ अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच चुकी है, सावन के पावन महीने में भोले बाबा के भक्त कावड़ यात्रा के माध्यम से एक लंबा सफर तय करते हैं, इस दौरान साधक उपवास में या फिर नियम में स्ंतुलित शुद्ध सात्विक खानपान करते हैं और इसलिए स्वच्छ खानपान की चिंता उन्हें लगातार बनी रहती है, इसलिए छत्तीसगढ़ में भी खान-पान से जुड़े होटल कैफे वालों को दुकान के बाहर नेम प्लेट लगाने की अनिवार्यता सरकार को करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के बाद कोर्ट के आदेश की आड़ में कांग्रेस और उसके समर्थक इसका विरोध कर रहे है, परंतु यह कांग्रेस की दोहरी मानसिकता का परिचायक है। यह अधिनियम कांग्रेस एवम यूपीए से जुड़े घटक दलों ने इसे कानून के रूप में 2006 में पूरे देश के लिए पारित किया था।
खूबचंद पारख ने कहा कि यूपीए सरकार ने 2006 में अधिनियम पारित किया था कि खान-पान की दुकानों में फूड लाइसेंस ऐसी जगह पर लगाया जाए जहां पर मलिक का नाम स्पष्ट रूप से देखा जा सके, अगर ऐसा नहीं किया गया तो 2 से 10 लख रुपए तक का जुर्माने का प्रावधान तत्कालीन यूपीए सरकार ने किया था।
श्री पारख ने कहा कि आज डिजिटल इंडिया का युग है, ऐसे समय में सभी को अपने अधिकार और कर्तव्य की जानकारी हो जाती है और अब तो सोशल मीडिया में लाखों लोग इसकी मांग कर रहे हैं और तो और कई प्रबुद्ध मुस्लिम बुद्धिजीवी भी कह रहे हैं कि जैसे हज करने वाले मुसलमानों के लिए हलाल वाला खाना जरूरी है वैसे ही सावन के कावड़ियों के लिए भी शुद्ध सात्विक भोजन अनिवार्य है, इसलिए इस नियम को पूरे देश में लागू करना चाहिए,और जहां पर धार्मिक क्षेत्र हैं वहां इसे अनिवार्य रूप से लागू करना चाहिए, ताकि किसी का धर्म भ्रष्ट न हो।
जैन समाज को भी होगा लाभ
श्री खूबचंद पारख ने कहा कि जैन समाज भी त्याग तपस्या और संयमित खान-पान का पक्षधर रहा है, इसलिए जैन समाज के बंधु जब कहीं बाहर जाते हैं तो यह समस्या उनके लिए बहुत बड़ा चिंता का विषय होती है । अगर यह नियम पूरे देश में लागू होता है तो इसका लाभ जैन समाज के साधकों को भी होगा।

kgnews

Recent Posts

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा…

34 minutes ago
कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

डोंगरगढ़. राजनादगांव के सनसिटी क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार…

46 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

52 minutes ago
CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- आपातकाल में लोकतंत्र को कुचलने का किया गया प्रयास

CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- आपातकाल में लोकतंत्र को कुचलने का किया गया प्रयास

भोपाल  लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता…

52 minutes ago
CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…

1 hour ago
इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 200 रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश…

1 hour ago