राजनांदगांव | एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत पालना कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके तहत बख्शी वार्ड क्रमांक 4 के पालना केन्द्र में पालना कार्यकर्ता के 1 पद व पालना सहायिका के 1 पद तथा तुलसीपुर वार्ड क्रमांक 17 के पालना केन्द्र में पालना कार्यकर्ता के 1 पद एवं पालना सहायिका के 1 पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक व पात्र आवेदक 30 जनवरी तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना नांदगांव (शहरी) में सीधे या पंजीकृत डाक से आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में नियम शर्तें तय की गई है।
