जीआई टैग का उपयोग कर रतलामी सेव की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में बनाएं पहुंच : मंत्री काश्यप

भोपाल 

एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार कश्यप ने उद्यमियों से अपील की है कि वे जीआई टैग का अधिकतम उपयोग कर रतलामी सेव के उत्पाद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थापित करें। सबका प्रयास हो कि रतलामी सेव के नाम के साथ काम भी विश्व स्तरीय हो।’एक जिला एक उत्पाद यानि ओ डीओ पी’ योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के पारंपरिक उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग कर उन्हें वैश्विक स्तर तक पहुंचाना है।मंत्री  काश्यप रविवार को रतलाम में एक जिला एक उत्पाद समिट 2026 को संबोधित कर रहे थे।समिट में उद्यमियों के अलावा निवेशकों और अधिकारियों ने सहभागिता की।

मंत्री  काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से रतलाम के सेव, शिवपुरी की जैकेट और मुरैना की गजक जैसे उत्पाद प्रदेश की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा भी रतलाम के सेव का उल्लेख किया गया है, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में उद्योगों को विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। वर्तमान में राज्य की जीडीपी में कृषि का योगदान लगभग 30-40 प्रतिशत है, जबकि उद्योगों का योगदान करीब 20 प्रतिशत है,जिसे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश में औद्योगिक संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें स्थानीय एवं बाहरी निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इन सम्मेलनों के माध्यम से प्रदेश की क्षेत्रीय पहचान को मजबूत कर नए उद्योगों को आकर्षित कर प्रदेश के उद्योगों का बहुमुखी विकास किया जा रहा है।

मंत्री  काश्यप ने रतलाम की सेव के व्यवसाय को पहचान दिलाने के लिए किये गये कार्यों एवं रतलामी सेव को विश्व स्तर पर पहचान दिलवाने वाले व्यक्तियों और व्यावसाईयो का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हैं और स्थानीय उद्यमों के विकास के लिए प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उद्योगों के विकास को रफ्तार दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए प्राथमिकता से काम करते हुए उद्यमियों को प्रदेश मे निवेश के लिए अनुकूल वातावरण देने के लिए औद्योगिक नीति को सरल बनाया है। उन्होंने उद्यमियों से अनुरोध किया कि वे जिले में आकर रतलाम सेव के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के काम मे सहयोग करें। मध्यप्रदेश सरकार हर कदम पर आपके साथ है।

मंत्री  काश्यप ने समिट मे रतलाम सेव को जीआई टेग दिलवाने वाले  शैलेन्द्र गाँधी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसएमई मंत्री  चैतन्य काश्यप एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत उदबोधन  मनोहर पोरवाल अध्यक्ष रतलामी सेव मंडल ने दिया। आयुक्त एमएसएमई  दिलीप कुमार द्वारा कार्यक्रम में विभागीय पहलों एवं एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में रतलामी सेव की उत्पत्ति, विकास यात्रा एवं विशिष्टताओं पर डिजिटल प्रस्तुति दी गई। प्रतिभागियों को ऐतिहासिक एवं व्यावसायिक महत्व, मार्केटिंग एवं लॉजिटिक्स से अवगत कराया गया।

उत्पादन,गुणवत्ता,खाद्य सुरक्षा मानक और निर्यात अवसर पर चर्चा

उत्पादन, शेल्फ लाइफ, निर्यात एवं बीएसएम सत्र मे उत्पादन, गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा मानक, निर्यात अवसर एवं क्रेता-विक्रेता मीटिंग (बीएसएम) के महत्व पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान बी2बी एवं जी2बी मीटिंग्स, वन-टू-वन इंटरैक्शन तथा क्रेता-विक्रेता मीटिंग का आयोजन किया गया, जिससे स्थानीय उद्यमियों को संभावित खरीदारों एवं संस्थागत साझेदारों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: GI tag

Recent Posts

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

 बिलासपुर  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया…

23 minutes ago
बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में…

29 minutes ago
एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम

एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम

एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्वचालित दस्तावेज़ खोज…

43 minutes ago
राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता से खेलमय हुआ बस्तर, 35 राज्यों की टीमें पहुंचीं

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता से खेलमय हुआ बस्तर, 35 राज्यों की टीमें पहुंचीं

जगदलपुर. जगदलपुर इन दिनों सिर्फ संस्कृति नहीं, खेल की ऊर्जा से भी सराबोर नजर आ…

1 hour ago
MP में भीषण गर्मी का कहर, 45 शहर हीटवेव की चपेट में; 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

MP में भीषण गर्मी का कहर, 45 शहर हीटवेव की चपेट में; 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

भोपाल  मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक तरफ…

1 hour ago
CG : गरियाबंद में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम …

CG : गरियाबंद में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम …

गरियाबंद। जिले के देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के…

1 hour ago