छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कार्यकर्ताओं ने सीएचसी अमलीडीह में लगाए पौधे …

डोंगरगांव l भारतीय जनता पार्टी अर्जुनी मंडल के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक व महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीडीह परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा नेता दिनेश गांधी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व, कृतित्व पर कहा कि उनका राष्ट्रवाद, त्याग और बलिदान आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कहा कि भाजपा डॉ. मुखर्जी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता कैलाश शर्मा ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता आधारित राजनीति तथा सेवा भाव के साथ समाज में कार्य करने का संदेश दिया। जिला पंचायत सभापति जागृति यदु ने महिलाओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

डॉ. मुखर्जी के आदर्श कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं: मंडल अध्यक्ष भुवन साहू ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम का आभार व समापन युवा मोर्चा अध्यक्ष भावेश निक्की ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मनीष पटेल, जनपद उपाध्यक्ष मनीष साहू, मंडल महामंत्री दिनेश साहू, जनपद सदस्य उमेश साहू, ममता पटेल, रेशमा साहू, रूदगांव पटेल, कुलेश्वर निषाद, विजय जैन, मामेश साहू, रामपुर सरपंच यतीश सिन्हा, बिरेंद्र साहू, दुर्गेश सिन्हा, देवलाल साहू, चिंतामणि साहू मैाजूद थे।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से…

29 minutes ago
ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री…

34 minutes ago
धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

1 hour ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

1 hour ago
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…

1 hour ago
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…

2 hours ago