छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : किसानों को जिले के भीतर धान के परिवहन में करने में नहीं होनी चाहिए असुविधा : कलेक्टर

– अधिकारियों को जांच के दौरान संवेदनशीलता बरतने के दिए निर्देश
– साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न


राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों को जिले के भीतर धान के परिवहन में कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। एक से अधिक गांवों में खेती किसानी करने वाले किसानों को अपनी उपज एक गांव से दूसरे गांव तक परिवहन करते समय वैध दस्तावेज, पट्टा, पर्ची, धान पंजीयन कागजात होना चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को जांच के दौरान संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान का उठाव प्रारंभ हो गया है। इसके लिए मिलर्स हेतु डीओ कटना प्रारंभ हो गया है।

धान के उठाव की मानिटरिंग एवं भौतिक सत्यापन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जा रही है। उन्होंने सभी को धान खरीदी कार्य एवं उठाव की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अवैध धान के परिवहन करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई जारी रखने के लिए कहा। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल, पीजीएम के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों में उत्साह

उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों में उत्साह

उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों में उत्साह प्रथम चरण में स्नातक, स्नातकोत्तर…

11 minutes ago
छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना विभागों, निगम-मंडलों और…

14 minutes ago
बीजापुर नगर पंचायत में 62 लाख के घोटाले का खुलासा, CMO और लेखापाल सस्पेंड

बीजापुर नगर पंचायत में 62 लाख के घोटाले का खुलासा, CMO और लेखापाल सस्पेंड

बीजापुर. भोपालपटनम नगर पंचायत में सामने आए 62 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ी मामले में…

56 minutes ago
समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा

समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा

समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा  खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय…

1 hour ago
योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व…

1 hour ago
मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन पड़ोसी राज्यों से…

1 hour ago