cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के भुगतान मांग पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन राजनांदगांव। जिला किसान संघ के प्रमुख सुदेश टीकम के नेतृत्व में किसानों ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की बकाया चौथी किस्त का भुगतान करने की मांग पर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में किसान नेता सुदेश टीकम ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। इस योजना की चौथी किश्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज तक नहीं की गई है। मार्च 2024 तक इस चौथी किस्त का किसानों के खाते में भुगतान किया जाना था।

किसानों ने अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रोरेट के सामने नारेबाजी की। किसान नेता सुदेश टीकम ने बताया कि वर्तमान समय में फसलों में बीमारी और कीटों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शासन द्वारा चौथी किस्त जारी की जाती है तो किसानों को फसलों को बीमारी और किट प्रबंधन करने मं आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके पहले किसानों ने मांग से जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों को अवगत कराया था लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। आज 6 माह बाद भी शासन द्वारा चौथी किस्त जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा जल्द ही चौथी किस्त जारी नहीं की गई तो जिला किसान संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा इसकी तैयारी की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *