राजनांदगांव  उत्तराखंड में चल रहे खेलो के सबसे बड़े महाकुंभ 38 वें नेशनल गेम्स में हॉकी के फाइनल मैच में मध्यप्रदेश को हरियाणा से हार का सामना करना पड़ गया और हरियाणा को गोल्ड व मध्यप्रदेश को सिल्वर मेडल मिला। राजनांदगांव की भूमिक्षा मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए सिल्वर मेडल की हकदार बनी। भूमिक्षा हॉकी की नर्सरी की दूसरी हॉकी खिलाड़ी है जो नेशनल गेम्स की मेडलिस्ट बनी है। इससे पहले रांची नेशनल गेम्स में ओलंम्पियन रेणुका यादव ने भी मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पर कब्जा किया था। भूमिक्षा के साथ राजनांदगांव में हॉकी सीख कर गए कीर्ति देशमुख व यास्मीन खान भी मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए सिल्वर मेडल पाई हैं। ये दोनों खिलाड़ी 6 साल साई सेंटर में रहते हुए हॉकी सीखी और साथ ही नेशनल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करती हैं । इस प्रकार राजनांदगांव हॉकी के लिए अत्यंत खुशी की बात है। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी के सचिव शिव नारायण धकेता समेत अनेक हॉकी प्रेमियों में हर्ष जताया। भूमिक्षा राजनांदगांव में बसंतपुर की रहने वाली है। 15 साल की उम्र में ही मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर के लिए सलेक्ट हो गई। आईएनएस कोच अनुराज श्रीवास्तव ने बताया कि भूमिक्षा सब जूनियर नेशनल, जूनियर नेशनल, अकादमी नेशनल, खेलो इंडिया नेशनल में गोल्ड और सिल्वर जीतने के बाद आज खेलो के इस सबसे बड़े महाकुंभ 38 वें नेशनल गेम्स में सिल्वर जीत कर राजनांदगांव के साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *