राजनांदगांव। शहर में आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल सीनियर प्रतियोगिता राजनांदगांव में संपन्न हुई। इसमें जिला हैंडबॉल राजनांदगांव की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता राजनांदगांव जिले के स्टेट स्कूल ग्राउंड में दूधिया रोशनी में कराई गई। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अपने अच्छे एवं अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। साथ ही टूर्नामेंट को सफल बनाने में मदद की।

पुरस्कार वितरण के लिए छत्तीसगढ़ हैंडबॉल के सचिव प्रिंस मिश्र, राजनांदगांव के सचिव प्रिंस भाटिया, अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, फिरोज अंसारी, राजनांदगांव की कोच शबनम फिरोज अंसारी, दिलीप गिरी गोस्वामी, फिरोज खान, कृष्णा तिवारी, सतीश श्रीवास्तव, श्रेयश चंद्राकर, भरत देवांगन, श्रेष्ठा तिवारी, अर्जुन सिंह शामिल हुए। खिलाड़ियों का पुरस्कार प्रदान कर आशीर्वाद प्रदान किया। ओमान नारायण तंबोली ने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी रांची झारखंड में होने वाले राष्ट्रीय पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेने 20 फरवरी को रवाना होंगे। राजनांदगांव में आयोजित की गई राज्य स्तरीय हैंडबॉल सीनियर प्रतियोगिता।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *