शहर के व्यापारिक क्षेत्र गंज लाइन की घटना, रोकथाम के लिए कोई उपाए नहीं, भय का माहौल
राजनांदगांव शहर के हर गली में आवारा कुत्तों का आतंक है। कुत्ते राहगीरों को निशाना बनाकर हमला कर रहे हैं। रविवार को शहर के व्यापारिक क्षेत्र गंज लाइन में आवारा कुत्तों ने 6 लोगों को काटा। इस घटना से गंज लाइन सहित शहरभर में भय का माहौल है। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।बावजूद इसके निगम प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने व बधियाकरण करने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। निगम की अनदेखी से शहरवासी कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं।
राह चलते लोगों पर हमला करने से डरे, सहमे हैं
रविवार को आवारा कुत्ते ने गंज लाइन क्षेत्र में राह चलती एक 10 साल की बालिका निकिता को काट लिया। कुत्ते ने साइकिल से काम पर जा रहे मजदूर कुलेश्वर के पैर को भी काट लिया। इसके अलावा एक युवक दुलेश्वर सहित दो अन्य लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते की इस हरकत से क्षेत्र में दहशत है। स्थानीय लोगों ने कुत्ते के आतंक की सूचना नगर निगम को दी। बताया जा रहा है कि निगम व पशु चिकित्सा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कुत्ते की खोजबीन शुरू की। आवारा कुत्ते को आऊटर में भगाया गया है।
भोपाल उप मुख्यमंत्रीराजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की…
रायपुर. राज्य शासन ने प्रशासनिक कार्य संचालन को ध्यान में रखते हुए रायपुर जिले में…
भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…
- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…
- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…