छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कृषक उन्नति योजना से संवर रही किसानों की जिंदगी

– नवीनतम एवं आधुनिक कृषि करने के लिए हुए प्रेरित
– किसान गोवर्धन दास साहू को धान बिक्री से मिली 5 लाख 65 हजार रूपए की राशि
– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद
–  वर्ष 2023-24 का बोनस लगभग 2 लाख रूपए, दो वर्ष की बकाया बोनस राशि 1 लाख रूपए मिली
– गोवर्धन ने खरीदा ट्रेक्टर एवं थे्रसर मशीन
– किसान सुकृत करा रहे घर का नवीनीकरण

राजनांदगांव। कृषक उन्नति योजना से किसानों की जिंदगी संवर रही है। उनके जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है और वे नवीनतम एवं आधुनिक कृषि करने के लिए प्रेरित हुए है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी होने पर किसान खुश हैं। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला के किसान गोवर्धन दास साहू ने बताया कि वर्ष 2023-24 का बोनस लगभग 2 लाख रूपए की राशि मिली है। दो वर्ष की बकाया बोनस राशि 1 लाख रूपए मिली है। वहीं इस वर्ष धान बिक्री से 5 लाख 65 हजार रूपए की राशि खाते में आ गई है। उन्होंने बताया कि लगभग 2 लाख रूपए बोनस और प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को धान का अच्छा मूल्य दे रही है। जिससे किसानों को अब बचत हो रही है और किसानों में आधुनिक कृषि यंत्रों एवं आधुनिक पद्धति से खेती करने में रूझान बढ़ा है। इससे उपज में वृद्धि हो रही है। किसान गोवर्धन दास साहू ने बताया कि उन्होंने प्राप्त राशि से ट्रेक्टर एवं थ्रेसर मशीन खरीदा है तथा खेती-किसानी एवं घरेलू कार्य में राशि का उपयोग कर रहे है। उन्होंने बताया कि उनके पास 12.5 एकड़ जमीन है तथा इस वर्ष उनके पूरे धान की बिक्री हो गई है। उन्होंने कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बहुत धन्यवाद दिया।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी के किसान सुकृत दास साहू ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का अच्छा मूल्य मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष धान बिक्री से 1 लाख 11 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई थी। वहीं दो वर्ष की बकाया राशि 60 हजार रूपए प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग वह अपने घर का नवीनीकरण करने के लिए कर रहे हैं। 3 एचपी का मोटर पंप खरीदे हैं तथा राशि का उपयोग खेती-किसानी में कर रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

1 hour ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

2 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

2 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

2 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

2 hours ago