छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में स्वच्छता पखवाड़ा संपन्न

राजनांदगांव। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में 16 से 31 दिसम्बर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता शपथ, स्वच्छता जागरूकता दिवस, कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई, पौधरोपण, प्रतिदिन स्वच्छता श्रमदान कृषक एवं छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता प्रश्नोत्तरी, तालाब की सफाई सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के लिए जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत 23 दिसम्बर 2025 को किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में तिलहन फसल उत्पादन, मशरूम उत्पादन, चने एवं गेहूं की खेती एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कृषकों के लिए प्रश्रोत्तरी का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजेता कृषकों को फलदार आम, आंवला, अमरूद अन्य पौधों का वितरण किया गया। साथ ही सीधा प्रसारण के माध्यम से कृषकों को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन से कृषकों को जोड़ा गया। विकसित भारत जी-राम-जी योजना के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई। विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषकों को प्रोत्साहित किया गया एवं किसानों की मनरेगा में 100 दिवस के स्थान पर 125 दिवस व विकसित भारत जी राम जी की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा, वैज्ञानिक डॉ. नूतन रामटेके, अंजली घृतलहरे, आशीष गौरव शुक्ला, जितेन्द्र मेश्राम एवं स्वच्छता पखवाड़ा के प्रभारी डॉ. योगेन्द्र श्रीवास सहित कृषक उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

2 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago