राजनांदगांव/ उपरवाह , छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र सर्व कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा बुधवार को पांच दिवसीय कामबंद हड़ताल सह धरना-प्रदर्शन के तृतीय दिन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर रायपुर में किया गया। यह आंदोलन कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्ण वेतन, वैधानिक भत्ते व सेवा-लाभ प्रदान करने की मांग को लेकर जारी है।
संघ ने बताया कि बुधवार को शांतिपूर्ण व संवैधानिक तरीके से जारी आंदोलन को बाधित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस दल-बल की उपस्थिति में प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर ताला बंदी कर दी गई। इस कार्रवाई के कारण संघ के पदाधिकारी व सदस्यों को मुख्य गेट के बाहर ही धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ा।
संघ के सदस्यों ने कहा कि यह कार्रवाई उनके लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों के दमन का प्रयास है। संघ स्पष्ट किया कि कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी विश्वविद्यालय की ही होस्ट संस्था के अंतर्गत कार्यरत हैं। उनके वेतन व सेवा-संबंधी दायित्व विश्वविद्यालय प्रशासन के अधीन आते हैं। विगत 18 माह से पूर्ण वेतन व वैधानिक भत्तों के अभाव में कर्मचारी आर्थिक व मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने कहा कि वे पहले ही लंबे समय से आर्थिक असुरक्षा झेल रहे हैं। परिवार एवं बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…