छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : केंद्रीय विद्यालय में हीरक जयंती का आयोजन-प्रदर्शित की गई छात्रों की बनाई प्रदर्शनी, शिक्षिका सुरीता सैनी को मिला सम्मान

केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगांव में 15 दिसंबर को केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना की हीरक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की आयुक्त निधि पांडे का संदेश प्राचार्य मनोज कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी छात्र अच्छी लगन से अध्ययन करके अपने घर परिवार समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं‌।कार्यक्रम में सभी छात्रों ने बढ़-चढ़के हिस्सा लिया। अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को केन्द्रीय विद्यालय संगठन की संकल्पयुक्त शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षण अधिगम सामग्री, कला, विज्ञान, खेल सामग्रियों की सहायता से पढ़ाई समेत अनेक स्टालों मैं छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल और चित्र प्रदर्शित किए गए।केंद्रीय विद्यालय संगठन में 30 वर्षों से गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने पर वरिष्ठ शिक्षिका सुरीता सैनी को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर समूह गीत ‘भारत का स्वर्णिम गौरव’ व छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य ‘महुआ झरे’ की मनोरम प्रस्तुतियां दीं। कक्षा नवमी की छात्रा भावना वर्मा ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी।छात्रों ने दी प्रस्तुतियां।छात्रों ने दी प्रस्तुतियां।संगीत प्रस्तुतियों का संयोजन से सबका मनमुग्ध कर दियाशिक्षक अमित सिंह छात्र अभिनव खरे कक्षा आठवीं ने ओजस्वी कविता पाठ करके सबको आकर्षित किया। शिक्षक अमित मेश्राम और नवमी के छात्र शिवम करोशिया ने मधुर गीत की प्रस्तुति दी। संगीत शिक्षकों में शुभमय मुखर्जी और अनुराग किंजल्क ने संगीत प्रस्तुतियों का संयोजन से सबका मनमुग्ध कर दिया।प्रदर्शित की गई छात्रों की बनाई प्रदर्शनी ।प्रदर्शित की गई छात्रों की बनाई प्रदर्शनी ।बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए कड़े परिश्रम का आह्वानअपने संबोधन में विद्यालय कि शिक्षिका सुरीता सैनी ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों और कार्मिकों को स्थापना दिवस के उद्देश्यों को बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए कड़े परिश्रम का आह्वान किया।कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा तनुश्री ने अपने विचार रखेविद्यार्थियों की ओर से कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा तनुश्री ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के समापन में शिक्षिका प्रभाती लता मुखर्जी वरिष्ठ शिक्षक डॉ. योगेन्द्र पाण्डेय और शिक्षिका सोनम अवस्थी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago