राजनांदगांव | आठवें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में जस्टिस रंजना प्रसाद देसाई सेवानिवृत्त जज सुप्रीम कोर्ट की अध्यक्षता में हुआ था। कर्मचारियों के वेतन संरचना, भत्ते, अन्य सेवा, पेंशन लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की केंद्रीय कर्मचारियों के साथ राज्य के कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने 8वें वेतन आयोग को सुझाव दिया है।
उन्होंने बताया कि वेतन मैट्रिक्स में फिटमेंट फैक्टर जो 7 वें वेतनमान में 2.57 प्रतिशत था उसे 8 वें वेतनमान में 3.83 करने का सुझाव दिया है। यदि इसे स्वीकार किया जाता है, तो न्यूनतम मूल वेतन 18 हजार से बढ़कर 69 हजार प्रति माह हो सकता है। शासकीय विभागों के उच्च पदों पर संविदा नियुक्ति के स्थान पर इनके फीडर पदों से पदोन्नति अथवा सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने का सुझाव दिया है।
सुझाव देने वालों में फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, महामंत्री सतीश ब्यौहरे, जिला संरक्षक मुकुल साव, जिला अध्यक्ष पीआर झाड़े, पीएल साहू सहित अन्य शामिल है। उन्होंने सालाना इंक्रीमेंट 3 से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने का सुझाव दिया ताकि बढ़ती महंगाई के साथ सैलरी का तालमेल बना रहे।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…