राजनांदगांव | समर्थन मूल्य धान खरीदी खत्म होने के बाद बड़ी मात्रा में धान जिलेभर के खरीदी केन्द्रों में खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। इधर अचानक मौसम में बदलाव आ गया। सोमवार को जिले में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। जिससे कुछ केन्द्रों में धान भीग गया। यहां पर्याप्त कैप कवर से ढंक कर धान को सुरक्षित करने की जरूरत है। हालांकि समिति कर्मचारियों ने पहले से धान को सुरक्षित करने का दावा किया है। लेकिन यह भीगने से खराब होगा।
