राजनांदगांव : मांगलिक भवन की मरम्मत और अवंती बाई प्रतिमा स्थल की होगी मरम्मत…

राजनांदगांव , महापौर मधुसूदन यादव ने सोमवार सुबह निगम के तकनीकी एवं स्वास्थ्य अमले के साथ चिखली क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्व समाज मांगलिक भवन और रमन बाजार का भी जायजा लिया। ओवरब्रिज के पास स्थापित रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर प्रतिमा और आसपास के क्षेत्र के नए सिरे से संधारण के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, जल विभाग प्रभारी सदस्य सुनील साहू, लोककर्म विभाग प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा तथा वार्ड पार्षद लोकेश जैन उपस्थित रहे। चिखली निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए कि क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। नालियों की सफाई के बाद कचरा उसी दिन उठाने, नागरिकों को नालियों में कचरा न डालने की समझाइश देने तथा घरों में गीला-सूखा कचरा अलग कर स्वच्छता दीदियों को देने के लिए जागरूक करने कहा। उन्होंने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए वार्डवासियों से चर्चा कर फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए।

प्रतिमा स्थल पर पेवर ब्लॉक, रंग-रोगन व प्रकाश व्यवस्था होगी: ओवरब्रिज के पास स्थित रानी अवंती बाई प्रतिमा स्थल के निरीक्षण के दौरान महापौर ने पेडेस्टल की मरम्मत, पेवर ब्लॉक लगाने, जाली एवं दीवारों के रंग-रोगन तथा प्रतिमा की पेंटिंग कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही स्थल पर पौधरोपण और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

रमन बाजार में अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश चिखली शासकीय प्रेस के पीछे स्थित सर्व समाज मांगलिक भवन का निरीक्षण करते हुए महापौर ने तकनीकी अधिकारियों से कहा कि भवन पुराना हो चुका है, इसलिए इसकी मरम्मत और रंग-रोगन कराया जाए। परिसर में पौधरोपण करने के निर्देश भी दिए। रमन बाजार का निरीक्षण कर बाजार परिसर और आसपास से अतिक्रमण हटाने तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने कहा। रमन बाजार के समीप निर्मित भवन का निरीक्षण कर डबरी तालाब में टो-वॉल निर्माण और सड़क मरम्मत कर आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए।

kgnews

Recent Posts

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन कर रचा इतिहास

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन कर रचा इतिहास

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन…

11 minutes ago
मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में…

14 minutes ago
इंदौर में आज से BRICS कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन

इंदौर में आज से BRICS कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन

इंदौर  मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक बेहद…

20 minutes ago
4 घंटे से ज्यादा बिजली गुल तो मिलेगा मुआवजा! उपभोक्ताओं को राहत देने की नई व्यवस्था

4 घंटे से ज्यादा बिजली गुल तो मिलेगा मुआवजा! उपभोक्ताओं को राहत देने की नई व्यवस्था

भोपाल  मध्य प्रदेश विद्युत विभाग ने जबलपुर में बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी खुशखबरी दी…

20 minutes ago
हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

12 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

13 hours ago