छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कॉम्बिंग गश्त में 89 असामाजिक तत्वों की जांच, 110 जवानों की चार टीमों ने की कार्रवाई …

राजनांदगांव l जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार रात शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में 110 पुलिसकर्मियों की चार विशेष टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए 89 असामाजिक तत्वों की सघन जांच और तस्दीक की।

अभियान रात 9 बजे से देर रात तक चला। इसमें पांच राजपत्रित अधिकारियों, 11 निरीक्षकों और दो उपनिरीक्षकों की अगुवाई में थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग और चिखली चौकी क्षेत्र में दबिश दी गई।

पुलिस ने गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों, स्थायी वारंटियों तथा अपराध प्रवृत्ति वाले किशोरों के घर पहुंचकर सत्यापन किया। सभी को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने, विवाद नहीं करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।

थाना बसंतपुर क्षेत्र के कुआं चौक, नंदई चौक, इंदिरा नगर, क्लब चौक, शिवनगर और बंगाली चॉल में 20 लोगों की जांच की गई। चिखली चौकी क्षेत्र के सोलाखोली, नवागांव, बापूटोला, स्टेशनपारा, गौरीनगर और मोतीपुर में 25 लोगों का सत्यापन किया गया। कोतवाली क्षेत्र के लखोली सहित अन्य इलाकों में 16 तथा लालबाग क्षेत्र के पेंड्री बस्ती और अटल आवास में टीम पहुंची।

kgnews

Recent Posts

CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

चांपा । नगर के सीताराम गली के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला…

19 minutes ago
CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक-9 की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद…

47 minutes ago
CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

53 minutes ago
CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक…

58 minutes ago
CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के…

1 hour ago
रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की…

1 hour ago