राजनांदगांव , मोहारा चौकी क्षेत्र में नानी के दशगात्र में आई युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को 42 वर्षीय आरोपी ने अंजाम दिया है। जिससे युवती की पारिवारिक पहचान थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपनी नानी के निधन के बाद दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम छपारा आई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले 42 वर्षीय आरोपी हरिचंद्र साहू जो पीड़िता को अपनी भांजी बोलता था, उसने युवती को बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी।
इसके बाद जब युवती बेसुध होने लगी तो आरोपी उसे गांव के पास स्थित खेत की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी युवती ने परिजनों को दी। जिसके बाद मोहारा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी हरिचंद्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

