राजनांदगांव : खनिजों का अवैध परिवहन करने पर लगातार की जा रही कार्रवाई
– पाटेकोहरा चेकपोस्ट बैरियर के समीप रेत का अवैध परिवहन करने पर हाईवा जप्त
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार लाल बहादुर नगर राजेश नेताम द्वारा पाटेकोहरा चेकपोस्ट बैरियर के समीप चारामा (कांकेर) से रेत परिवहन कर रहे हाईवा क्रमांक सीजी 08 बीडी 5999 की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम बैरागीभेड़ी तहसील छुरिया निवासी वाहन चालक हेमचंद से खनिज परिवहन हेतु आवश्यक पीट पास एवं अन्य वैध दस्तावेजों की मांग की गई। वाहन चालक द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर रेत सहित वाहन को जप्त कर थाना चिचोला को सुपुर्द किया गया। राजस्व विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

राजनांदगांव। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग उजागर के विरुद्ध…
डोंगरगढ़। वन विभाग की कथित लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। वृक्षारोपण कार्य…
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने अदालती आदेश की अवहेलना करने के एक गंभीर मामले में स्कूल शिक्षा…
रायपुर. देशभर में आज हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम का पर्व मुहर्रम…
कोरबा। जिले में 'सजग कोरबा – सतर्क कोरबा' अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा…