छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : खनिज विभाग की रिपोर्ट पेंडिंग नामजद एफआईआर अटकी…

राजनांदगांव , बोरतलाव क्षेत्र में मुरुम खदान की डबरी में डूबने से तीन बच्चों की मौत के मामले में अब तक नामजद एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। इसकी बड़ी वजह खनिज विभाग की ओर से पुलिस को अब तक संबंधित ठेकेदार और खनन की वैधानिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराना बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया जाना है, लेकिन इसके लिए खनिज विभाग से यह जानकारी जरूरी है कि संबंधित स्थल पर किसके नाम से खनन स्वीकृत था, खनन की जिम्मेदारी किसकी थी और मौके पर सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की स्थिति क्या थी। खनिज विभाग से यह रिपोर्ट अब तक पुलिस को नहीं मिलने से विवेचना की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

इधर आदिवासी समाज ने दी सहायता राशि इधर आदिवासी समाज ने परिजनों को सहायता राशि दी है। समाज के पदाधिकारियों ने रविवार को परिजनों से मुलाकात की। उन्हें ढांढ़स बंधाया और सभी ने मिलकर अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी है। प्रशासन ने भी चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान कर दी है। दूसरी ओर जांच कमेटी बनाई है, ताकि जिम्मेदारों पर कड़ा एक्शन हो सके।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

40 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

51 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

1 hour ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

1 hour ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

1 hour ago