राजनांदगांव : श्याम प्रभु कलयुग में हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं। संस्कारधानी नगरी में श्याम परिवार मित्र मंडल के द्वारा 29 वर्षों से श्रीश्याम महोत्सव के अंतर्गत सुमधुर भजन-सत्संग के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिछले 20 वर्षों से अनेक श्रद्धालु भक्त माता-बहन तथा बंधु निशान लेकर खाटू धाम यात्रा पर जा रहे हैं।

श्याम परिवार मित्र मंडल के द्वारा इस वर्ष खाटू वाले श्याम प्रभु का फागुन महोत्सव पर चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम किए जाने की व्यापक तैयारियां की गई है। महोत्सव 8 मार्च से शुरू होगा। इस वर्ष फागुन महोत्सव के अवसर पर निशान यात्रा 1 मार्च को 50 श्रद्धालु माता-बहनें व बंधु निशान लेकर खाटु श्याम को समर्पित करने जाएंगे। संस्कारधानी नगरी में 30 वां फागुन महोत्सव फागुन शुक्ल नवमी 8 मार्च से फागुन शुक्ल द्वादशी 11 मार्च तक चार दिवसीय आयोजन के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर दुग्धाभिषेक, निशान यात्रा, भव्य भजन संध्या के साथ ही श्याम ज्योति अखण्ड पाठ व भंडारा प्रसादी आयोजित किया जाएगा।

प्रतिदिन के शृंगार, पान भोग, छप्पनभोग लगाएंगे: महोत्सव के चारों दिन अलग-अलग स्वरूप में श्याम प्रभु का शृंगार किया जाएगा। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी, छप्पनभोग का प्रसाद लगाया जाएगा। भजन के दौरान इत्र, केशर, गुलाब जल व फूलों की होली खेली जाएगी। प्रतिदिन रात्रि में जलपान प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन के शृंगार, पान भोग, छप्पनभोग व प्रसादी के यजमान बनाए जा रहे हैं। 11 मार्च की महाप्रसादी के लिए अनेक भक्तों ने सवामनी प्रसादी के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। भजन प्रारंभ होने के पूर्व प्रभु के भव्य दरबार के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए गोपाल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अशोक लोहिया, संतोष हुंका, अशोक अग्रवाल, अरुण खंडेलवाल, संतोष महोबिया, जयराज चौथवानी, राहुल लोहिया, हर्ष लोहिया, प्रतीक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल जुटे हैं।

निकालेंगे निशान यात्रा श्याम परिवार मित्र मंडल के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि खाटू धाम (उदयाचल प्रांगण) में आयोजित फागुन महोत्सव के प्रथम दिवस 8 मार्च को सुबह 10 बजे श्याम प्रभु का दुग्धाभिषेक होगा। श्याम नाम की मेंहदी लगाई जाएगी। शाम 4. 30 बजे उदयाचल से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। भजन सत्संग के साथ नगर भ्रमण करते हुए वापस खाटूधाम उदयाचल पहुंचेगी। दूसरे दिन 9 मार्च को रात 7 बजे से लखनऊ की श्याम दीवानी गुड़िया विभा मिश्रा अपनी सुमधुर वाणी से भजनों की अमृत गंगा प्रवाहित करेंगी। तीसरे दिन 10 मार्च को मुंबई के श्याम सेवक मनीष भट्ट श्याम प्रभु के फागुनी रंग से सराबोर भजनों की प्रस्तुति देंगे। चौथे दिन 11 मार्च को दोपहर 2 बजे से श्याम अखंड ज्योति पाठ का वाचन कोलकाता की श्याम सेविका ज्योति खेमका करेंगी। रात 7 बजे से सवामनी प्रसादी के साथ महोत्सव पूर्ण होगा। 7 बजे से सवामनी प्रसादी के साथ महोत्सव पूर्ण होगा। सवामनी प्रसादी के साथ महोत्सव पूर्ण होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *