छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : खेलों के जरिए समाज को जोड़ने का प्रयास, सिंधु खेल महोत्सव का आगाज …

राजनांदगांव l पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालाणी नगर द्वारा 14 मई से 21 मई तक आठ दिवसीय सिंधु खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों को खेलों से जोड़ने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में रात्रिकालीन क्रिकेट, वॉलीबॉल तथा विभिन्न इंडोर खेल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन को लेकर समाज के बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह का माहौल है। इसका शुभारंभ कर खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया।

खेल प्रभारी गिरधारी पंजवानी और अशोक तेजवानी तथा व्यवस्था प्रभारी पंकज जेठानी ने बताया कि इस बार खेल महोत्सव को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। रॉयल किड्स स्कूल परिसर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें विभिन्न वर्गों की टीमें भाग लेंगी। वहीं माता मंदिर के सामने स्थित ग्राउंड में वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। सिंधु भवन में कैरम, शतरंज, रस्सीकूद, रिंग थ्रो, स्पून दौड़ और कुर्सी दौड़ जैसी इंडोर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।

संत झूलेलाल की पूजा के साथ महोत्सव का शुभारंभ पंचायत के महासचिव हरीश मोटलानी और नितिन बत्रा ने बताया कि 14 मई को संत झूलेलाल की पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिथियों को आमंत्रित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन करने विशेष आयोजन समिति, अंपायर, कोच और प्रायोजकों की व्यवस्था की गई है। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा।

हिंगलाज शक्तिपीठ ने सिंधू ब्लास्टर को हराया सिंधु खेल महोत्सव के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में हिंगलाज शक्तिपीठ ने सिंधू ब्लास्टर को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंधू ब्लास्टर ने 7 ओवर में 6 विकेट पर 32 रन बनाए। इसके जवाब में दूसरी बल्लेबाजी करते हुए हिंगलाज शक्तिपीठ ने 5 ओवर में 5 विकेट पर 34 रन बनाकर मैच जीत लिया। वहीं सिंध नवाब ने 7 ओवर में 8 विकेट पर 34 रन बनाए, जबकि झूलेलाल सुपर

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

4 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

4 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

4 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

4 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

4 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

5 hours ago