राजनांदगांव । गढ़चिरौली में महिला नक्सली ने सीआरपीएफ टीम के सामने सरेंडर किया है। उस पर 2 लाख रुपए का इनाम था। वह चेतना नाटक मंच के माध्यम से नक्सलियों के लिए भोजन, राशन सहित दूसरी जरूरी सामग्री जुटाने का काम करती थी।
गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि महिला नक्सली लक्ष्मी बंडे (42 वर्ष) ने संगठन छोड़कर सरेंडर किया है। लक्ष्मी मूलत: बीजापुर जिले की रहने वाली है। वह साल 2017 से गढ़चिरौली इलाके में सक्रिय थी। संगठन में चल रही मनमानी और पुलिस के दबाव को देखते हुए लक्ष्मी ने सरेंडर करने की बात कही है। सरेंडर महिला नक्सली कई हिंसक वारदातों में भी शामिल रही है। उस पर 2 लाख रुपए का इनाम भी है।
35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती करूहानार के चुन्नूलाल साहू को…
नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल…
तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री परमार उच्च…
समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित…
रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किसानों को 69 हेक्टेयर…