राजनांदगांव । गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव  में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कृषि विभाग की चलित झांकी प्रथम स्थान पर रही। कृषि विभाग द्वारा पर्यावरण को दूषित करने वाले प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग से चलित झांकी तैयार की गई थी। झांकी में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों की आर्थिक समृद्धि, नमो ड्रोन दीदी के माध्यम से महिला कृषकों को तकनीकी दक्षता के साथ आय का विकल्प, प्राकृतिक कृषि पद्धति के विभिन्न आयाम, प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के माध्यम से दलहनी व तिलहनी फसलों का समर्थन मूल्य पर खरीदी, प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के माध्यमय से प्रयोगशाला में मृदा परीक्षण, राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, तिलहन मिशन के माध्यम से तिलहन फसलों के क्षेत्र में वृद्धि तथा समन्वित कृषि प्रणाली एवं दलहन,तिलहन, लघु धान्य व पुष्प की खेती का जीवंत प्रदर्शन किया गया था। साथ ही पराली जलाने से निकलने वाले जहरीले धुंओं से मानव स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव एवं भू-जल के अंधाधुंध सिंचाई व बिना जल संरक्षण के जल के अंधाधुंध दोहन से धरती पर पड़ रहे बोझ का प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर नागरिकों को जागरूक किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *